पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अपनी पुत्री से छात्रावास के फोन पर बात की थी। बताया कि बेटी ने कहा था कि कोर्स ले आना और अन्य सामान की भी मांग की थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को आने का वादा किया था। छात्रा के पिता ने बताया कि दस दिन पहले ही वह उसकी फीस जमा करने गए थे।
अकेले रहना पसंद करती थी छात्रा : सीओ
सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि उनकी बात मृतका की स्कूल टीचर्स से हुई। उन्होंने बताया कि छात्रा को पढ़ाने वाले शिक्षिकाओं ने बताया कि वह बहुत कम बोलती थी और अकेले रहना ही पसंद करती थी। सीओ बिष्ट ने बताया कि शिक्षिकाओें के अनुसार वह कक्षा में किसी कार्य पर ही बच्चों से बात करती थी।
एक साल पहले ही कराया था छात्रावास में दाखिला
पुलिस के अनुसार जब वह महज दो साल की थी तो उसकी पहली मां उसके पिता को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ सितारगंज में करीब दो साल से रह रहे हैं। एक साल पहले ही पिता ने उसको छात्रावास में दाखिल कराया था। माना जा रहा है तब से वह थोड़ी गुमसुम रहने लगी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही छात्रा की मौत का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कमला बिष्ट, सीओ खटीमा