फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा पड़ावों व धाम में पॉलीथिन रहेगी बैन, बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

Fri, 03 May 2019 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
पॉलीथिन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा पर आ रहे हैं तो ध्यान रहे कि यहां पॉलीथिन का प्रयोग आपको परेशानी में डाल सकता है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर इस बार पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को यात्रा मार्ग की सभी दुकानों एवं नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा मार्ग पर नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, रैन बसेरा और प्रतिक्षालयों के रंग-रोगन और मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाते हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी दशा में यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में 72 टेंट तैयार  

उन्होंने बरसात सीजन में प्लास्टिक रेनकोट की जगह तीर्थयात्रियों को कपड़े के रेनकोट किराए पर उपलब्ध कराने को कहा। सभी होटल, ढाबों व रैन बसेरों में आवश्यक रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने और सभी दुकानों के बाहर कूड़ादान रखवाने के लिए कहा गया।

डीएम ने सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी को यात्रा सीजन में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखने, मेडिकल उपकरणों सहित पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे सहित कई मौजूद थे।
 
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन)के 72 टेंट बनाकर तैयार कर दिए हैं। साथ ही एक माह के राशन और 200 रसोई गैस सिलिंडर पहुंचा दिए हैं। इसके अलावा यात्रा पथ की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

जीएमवीएन के जीएम पीएल राणा शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से लिनचोली में 47 और केदारनाथ में 25 टेंट तैयार हो गए हैं। इसके अलावा कैंपों के लिए 200 सिलिंडर और एक माह के राशन की व्यवस्था की गई है। कपाट खुलने से पहले सभी अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें