आरोप था कि गैस प्लांट चौकी के पास युवकों ने बाइक से उसका अपहरण किया और फिर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हकीहत सामने आई। दरअसल, जिन दो युवकों पर युवती ने अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उनमें से एक युवक का कुछ समय पहले रिश्ता युवती के साथ तय हुआ था। युवती के जीजा ने युवक से शादी के नाम पर दस हजार रुपये एडवांस में लिए थे।
इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक तलाकशुदा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में युवक युवती के जीजा से अपने दस हजार रुपये वापस मांगने लगा। पैसे वापस न देने पड़े इसलिए युवती ने जीजा और बहन के साथ मिलकर युवक को फंसाने का षड्यंत्र रचा। बात सामने आने पर पुलिस ने तीनों को जमकर फटकार लगाई। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।