बीते देर रात एक किशोरी संदिग्ध हालात में ऋषिकेश स्थित बैराज पुल से गंगा में कूद पड़ी। नदी में पानी कम होने के कारण बीच टापू में फंस गई। पूरी रात टापू में गुजारी।
विज्ञापन
मरने को नदी में लगाई छलांग और जा गिरी टापू पर, सुबह हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
2 of 5
girl jumped into river at rishikesh
- फोटो : AmarUjala
तड़के मार्निंगवॉक पर आए लोगों की सूचना पर पुलिस ने राहत बचाव कर उसे पानी से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक किसी बात पर प्रेमी से फोन पर झगड़ा होने से उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
मरने को नदी में लगाई छलांग और जा गिरी टापू पर, सुबह हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
3 of 5
girl jumped into river at rishikesh
शुक्रवार तड़के बैराज पुल पर मार्निंगवॉक के लिए निकले कुछ लोगों को नदी में बने टापू पर एक किशोरी नजर आई, जो मदद के लिए शोर मचाने लगी। पानी के बीच टापू में किशोरी को देख मार्निंगवॉक के लिए आए लोग दंग रह गए और तत्काल बैराज के जल विद्युत निगम कार्यालय को सूचित किया।
मरने को नदी में लगाई छलांग और जा गिरी टापू पर, सुबह हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
4 of 5
girl jumped into river at rishikesh
सूचना पर कोतवाली प्रभारी नत्थीलाल उनियाल जल पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। टापू में फंसी किशोरी को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य में जुट गए। जल पुलिस आपदा उपकरण के साथ नदी में उतरी और करीब घंटे की मशक्कत के बाद टापू में फंसी किशोरी को बचाकर ले आए।
मरने को नदी में लगाई छलांग और जा गिरी टापू पर, सुबह हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
5 of 5
girl jumped into river at rishikesh
पुलिस ने बताया कि झारखंड मूल किशोरी गुर्जर बस्ती, गुमानीवाला में परिजनों के साथ रहती है। चर्चा है कि बीते रात बापूग्राम मौसी के यहां से घर लौट रही थी, इसी बीच मोबाइल पर उसका प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया। इससे परेशान होकर उसने गंगा में छलांग लगा दी।