जोधपुर राजस्थान से भगवान बदरी विशाल के दर्शन को आई युवती दिव्या अचानक तप्त कुंड के पास बेहोश होकर गिर पड़ी। गनीमत रही इस दौरान यहां ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी ने दिव्या को देख लिया। युवती को तुंरत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल पहुंचाय गया।
विज्ञापन
बुधवार को महिला आरक्षी नीता की सक्रियता से राजस्थान की तीर्थयात्री को तुरंत इलाज मिल पाया। तप्त कुंड के पास बेहोश हुई युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद बिना कोई देरी किए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद युवती अब स्वस्थ है।