एमएमएस बनाने तनाव में आई नगर के नजदीकी गांव की किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।
एमएमएस देखने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने नगर में दिनभर हंगामा किया। इस दौरान एमएमएस बनाने के आरोपी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने बाजार बंद कराने के साथ चक्काजाम कर दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट के आरोपियों की देर रात्रि तक गिरफ्तार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के अनुसार नगर से पास के गांव की एक किशोरी ने 25 मई को बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के बाद घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली हालांकि किशोरी 12वीं में द्वितीय श्रेणी में पास हुई थी। किशोरी के इस कदम से ग्रामीण हैरान थे। शुक्रवार की सुबह गांव के एक युवक को जब किशोरी का एमएमएस दिखा तो खुदकुशी की वजह सामने आई।
इसके बाद गुस्साए ग्रामीण बाजार में आ धमके। जिस युवक के साथ किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया गया था, उसने ग्रामीणों को जानकारी दी कि फरवरी में वह लोग रानी झील के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नगर के चार युवकों ने उनका एमएमएस बना लिया।