फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट लगी इतनी बुरी कि किशोरी ने की खुदकुशी

Sun, 20 Dec 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। किशोरी शुक्रवार से गायब थी। शनिवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड की है। बिहार के दरभंगा निवासी कपल सड्डा सहस्त्रधारा रोड के डांड़ा लखौंड में अपने परिवार के साथ रहता है। भूसा स्टोर से जुड़े कपल की बेटी पूजा (14) शुक्रवार रात गायब हो गई थी। शनिवार सुबह पूजा का भाई प्रदीप (11) शौच के लिए गया तो बहन का शव पेड़ पर लटका पाया।

प्रदीप के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। राजपुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतार लिया। उस समय अनहोनी की आशंका जताए जाने के कारण पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में पूजा के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि पूजा ने घर से लाई प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया था। रात में मां ने किसी बात पर उसे डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें