फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली: देर रात कैंची धाम में डंडों से पीटकर बाबा की हत्या, सेवक को भी किया जख्मी

Fri, 31 Jan 2020 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)

सार

  • नानतिन महाराज की तपोस्थली में सेवक के साथ रहते थे 103 वर्षीय बाबा 
  • दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बाबा केशरनाथ गिरि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची क्षेत्र स्थित आश्रम में रहने वाले बाबा की दो हमलावरों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए सेवक को भी उन्होंने पीटकर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आश्रम से डेढ़ लाख रुपये और 100 ग्राम चरस भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कैंची से तीन किलोमीटर दूर खड़ी चढ़ाई पर नानतिन महाराज की तपोस्थली में बाबा केशरनाथ गिरि (103) अपने सेवक तीरथ सिंह थापा के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बाबा अपने कमरे में थे, जबकि तीरथ बाथरूम गया हुआ था। इस बीच, आश्रम में पहुंचे दो बदमाशों ने बाबा के कमरे में घुसकर डंडों से उन पर हमला कर दिया।

घटना की आहट होते ही तीरथ बाबा को बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी डंडों से वार कर दिए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल तीरथ ने किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया अपने साथियों के साथ तुरंत आश्रम पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भवाली ले जाया गया लेकिन तब तक बाबा की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि बाबा की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी, जबकि घायल तीरथ सिंह के सिर पर आठ टांके लगाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इधर, सूचना पर भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार और खैरना चौकी इंचार्ज आशा बिष्ट तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उसके बाद हत्यारों की धरपकड़ के लिए रात में ही घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आश्रम से डेढ़ लाख की नकदी और 100 ग्राम चरस बरामद की है। तीरथ ने बताया है कि एक दिन पहले बुधवार को भी कुछ लोग डंडे लेकर आश्रम में घुस गए थे। किसी तरह वह वापस चले गए। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है। तीरथ से भी पूछताछ की जा रही है।

2018 में आश्रम में हुई थी चोरी

ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले कुछ लोग बाबा के आश्रम में घुस गए थे। उस समय करीब दो लाख की नगदी लेकर आश्रम में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार हो गए थे। तब एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद लूटपाट को अंजाम देने वाले पकड़ में नहीं आए।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कैंची निवासी जगदीश तिवारी, भुवन तिवारी, महेश तिवारी, राकेश तिवारी, नंदन सिंह बिष्ट, महेश तिवारी, उमेश चंद्र, घनश्याम सिंह मेहरा ने पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग उठाई। कहा कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

सीओ ने लिया जायजा

सीओ अनुषा बडोला ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ बडोला ने बताया कि बाबा की उम्र ज्यादा होने से वह घटना का विरोध नहीं कर सके होंगे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

रानीबाग चित्रशिलाघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बाबा केशरनाथ गोस्वामी के शव का शुक्रवार की दोपहर नैनीताल में पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद कैंची और आसपास के ग्रामीणों ने बाबा की अंतिम यात्रा को कंधा दिया और शव को चित्रशिला घाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। 
 
विज्ञापन

आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे बाबा

ग्रामीणों के अनुसार, बाबा केशरनाथ गोस्वामी गरुड़ (बागेश्वर) के निवासी थे और आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले बाबा नैनीताल, भीमताल और मेहरागांव में भी निवास कर चुके हैं।  शवयात्रा में घनश्याम मेहरा, बालम सिंह मेहरा, गिरीश तिवारी, नरेश पांडे, चंदन सिंह, राजन सिंह, लक्ष्मण सिंह व मनोज भट्ट शामिल थे।

ग्रामीणों की समस्याएं भी करते थे हल

कैची निवासी जगदीश तिवारी ने बताया कि बाबा आश्रम मे देवी भागवत के साथ अखंड रामायण का आयोजन भी कराते थे। बाबा ने कुटिया में ही गोलू देवता का मंदिर भी बनाया था। उनके पास पहुंचने वाली ग्रामीणों की समस्याओं को भी वे दूर करते थे। तिवारी ने बताया कि बाबा भक्तों को बताते थे कि पहले वह सर्वे ऑफ इंडिया में कार्य करते थे। बाद में वह सेना में भर्ती में हो गए और 1965 के युद्ध में भी वह शामिल रहे।


युवती की जली लाश मिलने से हड़कंप

आज सुबह हल्द्वानी के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में बैल पोखरा सड़क किनारे एक युवती की जली हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती के शव की हालत देख लोग दहशत में हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। लोगों ने सुबह सड़क से 100 मीटर अंदर खेत में युवती की लाश देखी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें