फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर और हरबर्टपुर में खतरा बन रहे गिरासू भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के मौसम में विकासनगर और हरबर्टपुर में स्थित गिरासू भवनोें से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। ये भवन मुख्य बाजार व अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थित है। ऐसे में भवन गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


विकासनगर के मेन बाजार, विद्यापीठ मार्ग व आर्य समाज रोड सहित अन्य क्षेत्रों में छह भवन अपनी जर्जरता की सीमा को पार कर गए हैं। उनको गिराने की दिशा में जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे हैं। ठीक इसी प्रकार की स्थिति हरबर्टपुर में भी है। यहां भी दो भवन जर्जर हो चुके हैं। मुख्य चौराहे पर देहरादून व विकासनगर रोड पर स्थित एक बड़ा भवन अत्यंत जर्जर हालत में है। इस भवन के निचले हिस्से में दुकानें संचालित हो रही हैं। वहीं, देहरादून के लिए आवाजाही करने वाले यात्री और बस भी इसी भवन के नीचे खड़े होते हैं। विकासनगर निवासी अरविंद शर्मा व हरबर्टपुर निवासी रकम सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऐसे भवनों के गिरने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तहसील प्रशासन को इस प्रकार के मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारियों से बात करके ऐसे भवनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें