फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने पर कहीं मिले गिफ्ट, कहीं खाली हाथ

Fri, 09 May 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में मतदान के बाद बृहस्पतिवार सुबह गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुक कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को कहीं तोहफे मिले, तो कहीं लोग खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन


वहीं सभी एजेंसियों पर बुकिंग के बावजूद पहले वोटरों को गिफ्ट न मिलने पर एसोसिएशन ने हाथ खड़ा कर लिया।

गिफ्ट देने का ऑफर
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से दून एलपीजी गैस एसोसिएशन ने गिफ्ट देने का ऑफर दिया था।

एसोसिएशन ने 7 मई को चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को सभी गैस एजेंसियों पर सुबह सबसे पहले गैस बुकिंग कराने वाले 20 उपभोक्ताओं को गिफ्ट देने की बात कही थी। मगर जीएमवीएन से संबंधित एजेंसियों ने यह ऑफर लागू नहीं किया।

कौलागढ़ निवासी आशीष चावला ने सुबह गैस एजेंसी जाकर गैस बुक कराने पर गिफ्ट नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एजेंसी में एक कागज पर नाम लिखकर काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


कोई गिफ्ट नहीं मिला
निरंजनपुर स्थित सत्यशील गैस एजेंसी पर सुबह साढ़े 9 बजे गैस बुक कराकर लौटी सुमन ने बताया कि यहां कोई गिफ्ट नहीं मिला। न ही किसी ने इस बारे में कहा।

ऐसी ही शिकायतें दूसरे क्षेत्रों से भी आई। इस कारण उपभोक्ताओं में एजेंसी के प्रति नाराजगी थी। दून एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि यह ऑफर सिर्फ प्राइवेट गैस एजेंसियों पर लागू है।
विज्ञापन


सरकारी एजेंसियां एसोसिएशन के अंतर्गत नहीं आती। हमारी एजेंसी वैली गैस सर्विस में मतदान का निशान दिखाने पर 20 उपभोक्ताओं को गिफ्ट दिए गए। सभी एजेंसियों को यह निर्देश थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें