फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.18 करोड़ की लागत से होगा जीआईसी सेलाकुई का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ-27 योजना के तहत नगर पंचायत स्थित शहीद सत्येंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई (अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय) का 3.18 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। कक्षों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 85 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ-27 योजना के तहत नगर पंचायत सेलाकुई स्थित शहीद सत्येंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज (अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय) में कक्षा- कक्षों के निर्माण के लिए शासन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना के तहत विद्यालय में 318.15 लाख रुपये की लागत से कक्षा कक्षों का निर्माण होना है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 30 प्रतिशत की धनराशि के रूप में करीब 85 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए है। धन राशि स्वीकृति होने पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था के लिए संकल्पित है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए वे सदैव प्रतिबद्ध और प्रयासरत रहेंगे। स्थानीय लोगों एवं स्कूल प्रबंधन ने विधायक के प्रति आभार जताया है। स्कूल का भवन दशकों पुराना है। छात्र संख्या को देखते हुए लंबे समय से यहां कक्षों के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें