सत्यापन अभियान चलाया जा रहा
हरिद्वार में साल भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इसके लिए सत्यापन अभियान चलाया जाता है। ताकि, किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोक दिया जाए। साथ ही रुड़की क्षेत्र में इन दिनों धर्म विशेष का कार्यक्रम भी चल रहा है। इससे पहले यहां के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया था। बावजूद इसके यह युवक किसी की पकड़ में नहीं आ सका। युवक के यहां पर किस-किस से संबंध थे और उसने किन लोगों को अपने संपर्क में लिया था यह बात भी अभी जांच में आनी बाकी है।
इस मामले के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान के निर्देश दिए हैं। ताकि, भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि यूपी एटीएस से लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान हो रहा है। इनकी गतिविधि के बारे में भी पता किया जा रहा है। फिलहाल सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधायक बंशीधर भगत की जुबान फिसली, बालिका दिवस पर दिया ऐसा बयान सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
अगस्त में पकड़ी गई थी बांग्लादेशी महिला
अगस्त माह में केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया था। इस दौरान ऋषिकेश से एक बांग्लादेशी महिला पकड़ी गई थी। महिला यहां पर बीते डेढ़ दशक से रह रही थी। उसने कोलकाता के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और भारतीय पासपोर्ट बनवाकर ऋषिकेश में रह रही थी।