फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: वीडियो बनवाने के चक्कर में गंग नहर में डूबा गाजियाबाद का छात्र, सर्च अभियान चला, नहीं मिला सुराग

Sat, 18 Feb 2023 09:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल ने पुल से छलांग लगाई। दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। आयुष ने जैसे ही गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
वीडियो बनवाने के चक्कर में गंग नहर में डूबा गाजियाबाद का छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल (17) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद ने पुल से छलांग लगाई।

दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। दोस्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के लिए तैयार हो गए। आयुष ने जैसे ही गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे। नदी में कुछ दूरी तक वह तैरता दिखा, लेकिन इसी बीच वह डूब गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mahashivratri: शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में किया कांवड़ियों ने जलाभिषेक
विज्ञापन


वीडियो बना रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो राहगीर भी पहुंचे। उनकी सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैैंथोला, मायापुर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई पहुंचे। जल पुलिस को बुलाने के बाद सर्च अभियान चलाए। देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। आयुष एनडीए में भर्ती के लिए देहरादून में रहकर तैयारी कर रहा था। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें