फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों का होगा सौंदर्यीकरण, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बदहाल गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण कुंभ मेला बजट से दिसंबर माह में शुरू होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग दुगड्डा ने तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही घाटों की मरम्मतीकरण का काम होगा।
विज्ञापन

करीब आठ महीने पहले उप कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला के घाटों का निरीक्षण किया था। उसके बाद सिंचाई विभाग दुगड्डा की ओर से इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में करीब छह करोड़ की लागत से 10 घाटों का सौंदर्यीकरण होगा।
स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 2013 की आपदा के बाद से बांबे घाट, रामप्यारी घाट, किरमोला, संत सेवा समेत दर्जनों गंगा घाट बदहाल बने हुए थे। इन घाटों के सौंदर्यीकरण की मांग हो रही थी। चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले के अलावा अन्य तीज त्योहारों पर इन घाटों पर स्नान करने के लिए देश विदेश से यात्री और पर्यटक आते हैं। इन घाटों पर बाढ़ सुरक्षा के लिए टो-वॉल, लॉन्चिंग एप्रेन, रेड सैंड स्टोन की मरम्मत, चेन पिलर, रेलिंग और चेंजिंग रूम जैसे आवश्यक निर्माण और सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन

कुंभ के बजट के आधार पर स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला के क्षतिग्रस्त घाटों का सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - जावेद अंसारी, अपर सहायक अभियंता, सिंचाई खंड, दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें