परमार्थ निकेतन में नेत्र चिकित्सा और निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानंद सरस्वती, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और साध्वी भगवती सरस्वती ने शनिवार की शाम गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
शिविर में अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। देश-विदेश से पहुंचे विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक जरूरतमंदों को उपचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं। जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान करना मानवता की सेवा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर को जनहितकारी पहल बताते हुए कहा कि मोतियाबिंद का समय पर उपचार लोगों को सामान्य जीवन में लौटने का अवसर देता है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि किसी व्यक्ति को दृष्टि मिलना उसके साथ पूरे परिवार के जीवन में खुशियां लौटाने जैसा है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वयंसेवकों की टीम मरीजों को जांच एवं उपचार सेवाएं प्रदान कर रही है।