राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के आईटी विशेषज्ञों और राज्य हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों के बीच बैठक में योजना के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा हुई। नोडल अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि आयुष्मान भारत के आईटी प्लेटफॉर्म के जरिये ही अटल आयुष्मान का लाभ भी दिया जाएगा।
इसके लिए राष्ट्रीय एजेंसी के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में डॉ. विनोद वर्मा, शकील अहमद, सौरव विग, अदिति ओबराय, रमेश पांडे, डा. अभिषेक त्रिपाठी, डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. अमलेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।