फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के लिए सैनिकों को लुभाएंगे जनरल वीके सिंह

Tue, 15 Apr 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह के जरिए भाजपा प्रदेश में पूर्व फौजियों और सैन्य परिवारों को रिझाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'

उत्तराखंड में चुनाव (7 मई) के ठीक पहले 3 मई को जनरल वीके सिंह का दौरा इस लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इससे पूर्व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी 30 अप्रैल को भी प्रदेश का दौरा करेंगे।

दोनों दिग्गजों का कहां उपयोग होगा यह पार्टी की चुनाव प्रबंध समिति तय करेगी। भाजपा अब चुनाव में स्टार प्रचारकों को झोंकने की कवायद शुरू करेगी।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ

इसके तहत राज्य में सैनिकों की महत्ता को देखते हुए पहले पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह को पार्टी ने इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। मूलत: हरियाणा के रोहतक निवासी जनरल वीके सिंह सेनाध्यक्ष रहते हुए काफी सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा निवृत्ति के बाद जनरल वीके सिंह ने देश भर में समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ आंदोलन किया। इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों भाजपा ज्वाइन की और गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।

पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

चूंकि उत्तराखंड में पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में हैं। इसलिए पार्टी ने जनरल वीके सिंह को तीन मई को उत्तराखंड भेजने का कार्यक्रम बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें