फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले पूरा होगा ऑल वेदर रोड में कटिंग का काम: वीके सिंह

Sat, 22 Feb 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राज्यमंत्री सड़क परिवहन जनरल वीके सिंह (रि.) ने किया दावा
  • महाकुंभ 2021 से पहले ही परियोजना पूरी करने का इरादा है मंत्रालय का
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को ऑल वेदर रोड की कटिंग की वजह से जगह-जगह लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने कटिंग का काम हर हाल में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा करने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को सीएम आवास में मीडिया से मुखातिब राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रि.) ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना मेें 646 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसमें से 452 किलोमीटर सड़क में चौड़ीकरण पूरा कर लिया गया है।

यह कुल काम का 70 प्रतिशत है। बाकी बचे हिस्से के लिए अधिकारियों को कहा गया है कि चारधाम यात्रा से पहले कटिंग का काम पूरा कर लिया जाए। जनरल वीके सिंह के मुताबिक महाकुंभ 2021 से पहले परियोजना पूरी कर ली जाएगी, ताकी कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालु चाहें तो चारधाम की यात्रा कर सकें।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रालय इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है। राज्य सरकार को बता दिया गया है कि परियोजना में किसी भी तरह की स्वीकृति पर तुरंत फैसला किया जाएगा।   

लागत बढ़ाने में राज्य सरकारों का भी हाथ
राज्यमंत्री के मुताबिक सड़क परियोजनाओं की लागत बढ़ाने में राज्य सरकारों का भी हाथ है। इसके पीछे मुआवजे आदि के लिए केंद्र से मिलने वाले पैसे में से राज्य के लिए भी पैसा बचा लेने की मानसिकता है। मसलन जैसे ही कोई राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत होता है, सरकारें सर्किल रेट बढ़ा देती है। इससे राजमार्ग के किनारे की जमीन इतनी महंगी हो जाती है कि केंद्र के लिए भी मुश्किल होती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एक नजर में परियोजना

-12 हजार करोड़ रुपये है लागत
-4 हजार करोड़ रुपये हो चुके  हैं खर्च
-889 किलोमीटर की बारहमासी सड़क का निर्माण
-646 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण
-करीब 450 किलोमीटर चौड़ीकरण का काम पूरा 

पटवारी तो पार्टी का नहीं है
जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र की परियोजनाओं को अपना न मानने से भी समस्या उठ खड़ी होती है। राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन पटवारी तो किसी पार्टी का नहीं है। पूरे भारत का यह हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें