फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ओएमआर शीट, जांच में खुलेगी कोचिंग सेंटरों की पोल

Sat, 22 Feb 2020 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हरिद्वार और पौड़ी एसआईटी करेगी संयुक्त जांच, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल के मामले में संबंधित दस्तावेज कर रही हैं साझा
  • गिरोह के सरगना को पुलिस भेज चुकी है जेल, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल मामले की जांच अब हरिद्वार और पौड़ी जिले की एसआईटी की टीमें संयुक्त रूप से करेंगी। उच्च अधिकारियों ने दोनों टीमों को आपस में सामंजस्य बैठाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसआईटी फरार सात आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद हरिद्वार और पौड़ी जिले में एसआईटी गठित की गई है। नकल गिरोह के सरगना मुकेश सैनी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।

सात आरोपी कुलदीप राठी, गुरु वचन, हाकम सिंह जसोल निवासी उत्तरकाशी हाल निवासी ज्ञान आईएएस कोचिंग सेंटर, पंकज, अश्वनी, निवासी नारसन कलां, सुधीर व अशोक निवासी ग्राम बूढ़पुर जट्ट अभी फरार चल रहे हैं। सरगना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दोनों जिलों की एसआईटी टीमें अब संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही दस्तोवजों को साझा कर तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही हैं। यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह के साथ अन्य लोग तो नहीं जुड़े हैं। अगर जुड़े हैं तो ये लोग कौन हैं और कहां रहते हैं? वहीं, टीम ने फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दोनों टीम अब संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। जांच में जो सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ओएमआर शीट

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा संबंधी एक युवक की ओएमआर शीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे फर्जी बता रहा है तो कोई सही। इतना ही नहीं वायरल हो रही इस ओएमआर शीट पर कई लोगों की प्रतिक्रिया यह है कि परीक्षा में नकल नहीं बल्कि पेपर लीक हुआ है। इसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। हालांकि, इस ओएमआर शीट पर पुलिस अधिकारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं और जांच की बात कह रहे हैं।

जांच में खुल सकती है कई और कोचिंग सेंटरों की पोल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल का खुलासा होने पर एसआईटी की जांच में कई और कोचिंग सेंटरों के नाम सामने आ सकते हैं। नकल का खुलासा होने पर कई कोचिंग सेंटर संचालकों में अफरातफरी मची है। वे गोपनीय तरीके से पुलिस की कार्रवाई पर पल पल नजर रख रहे हैं।

कार्रवाई के डर से नहीं कर रहे शिकायत
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भर्ती में कई युवाओं के परीक्षा में पास कराने के लिए गिरोह को मोटी रकम देने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन ये युवा पुलिस से शिकायत करने से हिचक रहे हैं। वजह, इनको डर है कि कहीं पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई न कर दे। इसके अलावा कुछ युवा इसलिए शिकायत नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें