फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के इस बाजार को बजट का नहीं पड़ता फर्क!

Thu, 10 Jul 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट-2014 आने वाला है। संभव है कि इसमें कुछ जरूरी वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी हो या किचन पर कोई नई मार पड़े। ऐसे में दून में कुछ ऐसे सस्ते बाजार हैं, जो आम आदमी की जेब को राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन


दाल-मसालों के थोक मार्केट के रूप में हनुमान चौक मशहूर है। ज्यादातर छोटे-बड़े व्यापारी थोक की इसी मंडी से सामान ले जाकर अपने इलाकों में खासे मुनाफे पर बेचते हैं।

अच्छी बात यह है कि इस मंडी से रिटेल ग्राहक को भी सामान बाहरी इलाकों की अपेक्षा सस्ते दामों पर मिल जाता है। लेकिन हनुमान चौक ही नहीं, दर्शनी गेट, कांवली चौक, रामलीला बाजार पर भी रिटेल ग्राहकों को राहत मिल सकती है। महंगाई के दौर में यह सबसे अच्छी खबर है।
विज्ञापन
Trending Videos

पैसा बचा सकते हैं

इन थोक मंडियों और अन्य इलाकों की खरीद में ग्राहकों को 8-15 रुपये का अंतर मिलना बेहद आम है। ऐसे में एक साथ महीने का राशन खरीदने वाले लोग खासा पैसा बचा सकते हैं।

मंगलवार को हनुमान चौक पर बासमती चावल 90 से लेकर 100 रुपये किलो, राजमा 80 रुपये किलो, चना 47 रुपये किलो, अरहर की दाल 75 रुपये किलो, उड़द की दाल 75 रुपये किलो, मूंग की दाल 80 रुपये किलो पर रहा। अन्य सस्ती मंडियों की कुछ यह रहा हाल।
विज्ञापन

कुछ यूं हैं दाल और तेल के दाम

दर्शनी गेट-
सरसों का तेल-48
राजमा-82
मूंग-82
दाल उड़द-78
दाल अरहर-78
दाल मलका-75

कांवली चौक-
सरसों का तेल-46
राजमा-80
मूंग-80
दाल उड़द-76
दाल अरहर-76
दाल मलका-76

इनका है कहना--
महीने भर का सौदा एक साथ खरीदने वालों के लिए और सस्ते दाम पर खरीदने वालों के लिए यह थोक मंडियां सबसे बेहतर हैं। थोक व्यापारी इन ग्राहकों को भी तकरीबन उतने ही रेट पर सामान मुहैया कराता है, जिन पर अन्य रिटेल व्यापारियों को देता है।  
-एनपी दीवान, प्रांतीय उद्योग व्यापार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें