फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

Mon, 03 Mar 2014 09:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल जून में केदार घाटी की आपदा ने मानव व्यवहार में अप्रत्याशित बदलाव के साथ ही शून्य होती संवेदनशीलता का अहसास करा दिया। यह कहना है लेफ्टिनेंट जनरल चैत का।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

चैत ने आपदा के दौरान का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था। जिगर के टुकड़ों को बचाने की ममता लोगों में मर चुकी थी।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

ऐसे में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाने की सेना की जद्दोजहद इंसानियत की नई दास्तान बन गई। इस त्रासदी में सेना के हौसले और जज्बे को हमें सलाम करना चाहिए।

आपदा में मानव व्यवहार एकदम अप्रत्याशित था

रविवार को रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल चैत ने कहा कि आपदा से गुजर रहे लोगों के मनोविज्ञान को समझने और अनुभव करने का मौका उन्हें उत्तराखंड आपदा के दौरान मिला।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

इस आपदा में मानव व्यवहार एकदम अप्रत्याशित था। बदरीनाथ के पास ही एक परिवार ने अपने नौ साल के बेटे को इसलिए छोड़ दिया कि वह चल नहीं सकता था। वह विकलांग था।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

सेना को जब यह बच्चा मिला तो पहले समझ में ही नहीं आया कि क्या किया जाए। सेना ने ही कुछ दिन तक बच्चे की देखभाल की और पता लगाने की कोशिश की उसके मां बाप हैं कहां।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

इस बीच हालात सामान्य हुए तो सेना को बच्चे का पिता ठीक उसी जगह पर मिला, जहां से वह बेटे को छोड़कर गया था। बाद में विकलांग बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया।

बदहवास लोगों को बस अपनी ही परवाह थी

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि आपदा के दौरान बदहवास लोगों को अपनी ही परवाह थी। बुरी तरह घबराए लोगों को न सामान की चिंता थी न परिजनों की।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

ऐसे में सेना को बचाव अभियान में प्राथमिकता तय करनी पड़ी। यह जरूरी भी था। जैसे-जैसे हालात नियंत्रण में आते गए लोगों के व्यवहार में भी बदलाव आता गया।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

पहले जिसे केवल अपनी जान की चिंता थी बाद में वे परिजनों और संगी साथियों के लिए व्याकुल दिखे। पांच दिन बाद तो फंसे हुए लोग सामान भी साथ में ले जाने पर अड़ गए।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

चैत ने बताया कि आपदा का प्रभाव इतना व्यापक था कि सेना के लिए बचाव का काम बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। ऐसे में सेना ने संयम और साहस के साथ अपना अभियान जारी रखा।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

आपदा की इस घड़ी में फौज ने जो कर दिखाया उसके लिए हमें अपनी सेना पर गर्व करना चाहिए। इससे सेना का मनोबल हमेशा ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

चैत ने पैदल मार्ग से लोगों को निकाला

16-17 जून की आपदा के दौरान सड़के टूट जाने पर करीब दस हजार यात्री बदरीनाथ में ही अटक गए थे।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

मौसम का बुरा हाल था और ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित निकाल ले जाने के लिए सेना हेलीकाप्टर का इस्तेमाल भी ढंग से नहीं कर पा रही थी।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

तब बचाव कार्य की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत ने बदरीनाथ से तीन हजार से ज्यादा लोगों को पैदल मार्ग से सुरक्षित निकाला था।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

चैत इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे और लोगों के साथ आगे-आगे खुद ही चलकर करीब 40 किलोमीटर का दुर्गम रास्ता तय किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें