फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: 2 जून को देशभर के ढाई लाख घरों में एक साथ होगा गायत्री महायज्ञ, पीछे है ये वजह

Wed, 17 Apr 2019 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
यज्ञ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शांतिकुंज ने युग निर्माण के अपने अभियान के तहत नई पहल की है। पहल के तहत शांतिकुंज गायत्री जयंती पर 2 जून को देशभर में ढाई लाख घरों में एक साथ और एक समय में गायत्री महायज्ञ का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


इसकी तैयारियों के अंतर्गत शांतिकुंज से जुड़े देशभर के गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठों और प्रज्ञा संस्थानों में प्रशिक्षण चल रहा है। शांतिकुंज मुख्यालय के अनुसार गायत्री परिवार के संस्थापक पं श्रीराम शर्मा आचार्य की दो जून को 29वीं गायत्री जयंती पर करीब ढाई लाख घरों में हवन, पूजन का कार्यक्रम होगा।

प्रत्येक घरों में एक आचार्य और उपाचार्य हवन कराएंगे। एक साथ व एक समय में यज्ञ की यह अनूठी पहल है। इस कार्यक्रम में लगभग पच्चीस से तीस लाख लोग एक साथ राष्ट्र को समर्थ बनाने के लिए प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने बताया कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य वातावरण परिशोधन, समग्र स्वास्थ्य, मानव में  गुणों का विकास, सकारात्मक ऊर्जा संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण है।

हवन का यह कार्यक्रम तीन चरण में होगा। पहले चरण में पुरोहित का प्रशिक्षण, यज्ञ से पूर्व जनसंपर्क, स्थान का चयन आदि व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए देशभर में पुरोहित प्रशिक्षण का क्रम शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रारंभ हो चुका है।

दूसरा चरण में यज्ञीय कार्यक्रम का आयोजन और तीसरे चरण में मंडलों का निर्माण, साप्ताहिक स्वाध्याय और गतिविधियों का प्रारंभ और संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें