फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के पथरी, इकबालपुर रेलवे स्टेशनों पर बनेगा रेलवे का गतिशक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ओर से हरिद्वार जिले के पथरी, इकबालपुर रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की ओर से गतिशक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए मुरादाबाद रेल प्रबंधक अजय नंदन ने आला विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधू के साथ की।
विज्ञापन

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्य सचिव को योजना की विस्तार से जानकारी देने के साथ सहयोग की मांग की। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि गतिशक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल बनाए जाने से क्षेत्र में वाणिज्यिक तथा औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया गया कि गतिशक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल बनाए जाने को लेकर जमीनों की जरूरत पड़ सकती है। बैठक में मुख्य सचिव ने मंडल रेल प्रबंधक को आश्वासन दिया कि सरकार, शासन की ओर से रेलवे को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव व मंडल रेल प्रबंधक के अलावा वरिष्ठ मणंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता(प्रथम) भरत कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमित शर्मा समेत कई आला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने किया ऋषिकेश स्टेशन का निरीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने ऋषिकेश स्टेशन का निरीक्षण भी किया। विभागीय अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन मास्टर कार्यालय, पार्सल कार्यालय तथा मालगोदाम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा को भी बारीकी से जांच परखा तथा कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराया जा सके, इसके लिए सुरक्षा पर खासा फोकस करना होगा। उन्होंने विश्रामालय में उपस्थित कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पूरी तरह विश्राम करने की भी सलाह दी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ मणंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें