फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद कैंट ने किया पार्क में पौधरोपण

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के एक पार्क में पौधरोपण करतीं कैंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन।
विज्ञापन
गढ़ी कैंट क्षेत्र में चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है। अंतिम चरण में अब्दुल कलाम बाल वाटिका में सौ पौधे रोपे गए। इस दौरान कैंट सीईओ तनु जैन ने स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अगले चरण में टोंस नदी के किनारे बांस के पौधों का रोपण किया जाएगा। जिससे भूमि कटाव रुक सके। सीईओ तनु जैन ने कहा कि हर किसी को इस अभियान में भाग लेना चाहिए। केवल पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, इनकी देखभाल भी जरूरी है। इस दौरान गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष टीडी भूटिया, सभासद मेघा भट्ट, जयराम गुप्ता, ओमप्रकाश तोमर, मंशाराम, रेखा गुप्ता, मनोज गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें