फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो हिचकोले खाकर लोग पहुंचेंगे महासू के दर

विज्ञापन
बदहाल पड़े हईया-अलसी-सकनी मार्ग से गुजरती यूटिलिटी। मार्ग पर आए मलबे को अब तक नहीं हटाया गया है। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
दो दिन बाद जौनसार बावर क्षेत्र में जागड़ा पर्व शुरू हो रहा है। इस दौरान हजारों की संख्या में अपने ईष्ट के दर्शन के लिए क्षेत्र के मंदिरों का रूख कर करेंगे। बावजूद इसके लोनिवि ने अभी तक क्षेत्र की सड़कों की कोई सुध नहीं ली है। 24 से भी अधिक सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। कई सड़कों पर पेंचिंग उधड़ी हुई है। सड़कों के गड्ढें लोगों को कमर दर्द दे रहे हैं। हल्की सी बारिश में ये सड़कें तालाब बन जाती हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई सड़कों पर अभी तक बरसात के दौरान आए मलबे के ढेर भी लगे हुए हैं। जिस कारण सड़कें बेहद संकरा हो गई है। ऐसे में यदि विभाग ने दो दिन के भीतर सड़कों की खस्ता हालात को दुरुस्त नहीं किया तो लोगों को यात्रा के दौरान पक्का फजीहत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हर साल क्षेत्र में हरितालिका तीज के अवसर पर भव्य तरीके से जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाता है। इस पर्व में क्षेत्र के प्रवासी लोग भी अपने गांव का रुख करते हैं। अकेले महासू मंदिर हनोल में ही 20 हजार से अधिक लोग एक दिन में देवता के दर्शन करते हैं। इसके साथ ही बारिश देवता मेंद्रथ, पबासी देवता ठडियार, शेड़कुड़िया देवता रायगी, चालदा देवता थरोच, थैना, टुंगरा, गबेेला, चिल्हाड़, बिसोई, लखवाड़, लक्सयार मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन को पहुंचते हैं। बीते दिनों एसडीएम ने जागड़ा पर्व से पूर्व लोनिवि के अधिकारियों को सभी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन, अब भी कई सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है।
इन सड़कों की हालत बनी है खस्ता
हनोल-ठड़ियार, हनोल-चातरा, हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी, त्यूनी-मोरी, त्यूनी-कथियान, त्यूनी-चंदेऊ, शंभू की चौकी-दधऊ, हईया-अलसी, बेसोगीलाथी-थैना, बडनू-जोशीगांव, बिजऊबैंड-भुग्तार-समाया, लालपुल बिरमऊ, कोठा बैंड-सुरेऊ-भंजरा मोटर मार्ग, साहिया-क्वानू, त्यूनी-चकराता, साहिया-बडनू, भ्यूलाड़ा संपर्क मार्ग समेत 24 से अधिक मार्गों की हालत वर्तमान में खस्ता बनी हुई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त वाहन!
साहिया। हर साल पर्व पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार परिवहन विभाग ने लोगों की सहुलियत के लिए क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है हालांकि, पर्व के दौरान कितने नए वाहन क्षेत्र में चलेंगे इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। परिवहन विभाग बस और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर वाहनों की संख्या बढ़ाने की बात कर रहा है। परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया कि अगले एक से दो दिन में यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की जानी है। जिसमें वाहनों की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
सभी सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है। पैचवर्क कर गड्ढों को भी भरा जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि पर्व से पूर्व क्षेत्र की सभी सड़कों को यातायात के लिए दुरुस्त कर लिया जागएा।
विज्ञापन

हरिओम शर्मा प्रमुख अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें