फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं उठा दून के घरों से कूड़ा

Fri, 19 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले आउट सोर्स सफाई कर्मी तीन माह से वेतन न मिलने के कारण पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे लोगों के घरों से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर निगम और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने इन्होंने निगम प्रशासन और आउट सोर्स पर रखने वाली भार्गव कंपनी पर सफाई कर्मियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

स्वास्थ्य बीमा की मांग
उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले कर्मियों ने पहले नगर निगम फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर अर्द्धकुशल श्रमिक को 235 रुपये तथा कुशल श्रमिक को 350 रुपये भुगतान, कुशल श्रमिकों का ईपीएफ काटने, श्रम कानून लागू करने, तीन माह से रुके वेतन का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हें स्वास्थ्य बीमा की सुविधा और दिलाने की भी मांग की।

चेक हुए जारी
उधर, मेयर विनोद चमोली ने कहा कि सभी कर्मचारियों के चेक जारी हो चुके हैं। जनवरी का भुगतान होने में कुछ तकनीकी दिक्कत है। लेकिन, सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में उक्रांद के संजय खंडूरी, वीरेंद्र बिष्ट, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय क्षेत्री, अर्जुन सिंह रावत, योगंबर सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें