फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गंदगी का रावण कब फुंकेगा?

Sun, 05 Oct 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे पर दूनवासियों ने बुराई का प्रतीक रावण तो फूंका, लेकिन गंदगी के ‘रावण’ को देखकर निगाहें फेर लीं।
विज्ञापन

 
गंदगी को ठिकाने लगाने का जिम्मा लेने वाले सोए
जिस जगह शुक्रवार को रावण फुंका था, गंदगी का सबसे ज्यादा ढेर शनिवार को उसी जगह पर नजर आया। वह सरकारी महकमे, निगम भी सोए दिखे, जिन पर इस गंदगी को ठिकाने लगाने का जिम्मा है।

वह लोग भी नजर नहीं आए, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा लगाते हुए दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान के दिन झाडू उठा स्वच्छता माह मनाने की कसम उठाई थी। हर रोज दो घंटे श्रमदान का संकल्प लिया था।
विज्ञापन


फोटो खिंचाने हाथ में झाडू उठा कुछ नेता नगरी के लोग परेड ग्राउंड जरूर पहुंचे, लेकिन कैमरे में कैद होने के बाद झाडू ले कूड़ा वहीं छोड़ रवाना हो गए।
क्या आप बनेंगे खेवनहार?
शहर में ऐसे लोगों, एनजीओ की कमी नहीं है, जो गाहे-बगाहे दूसरों के सामने कूड़ा निस्तारण को लेकर मिसाल पेश करते रहे हैं। गंदगी के रावण से छुटकारा पाने के लिए उन्हीं के आगे आने की जरूरत है। क्या वह अबकी वह बनेंगे खेवनहार?

रिस्पना को मिलेगी गंदगी से मुक्ति
कभी देहरादून की पहचान रही और आज गंदा नाला बनकर रह गई रिस्पना नदी के उद्धार की आस जगने लगी है। 13वें वित्त आयोग से रिस्पना नदी के किनारे सीवर लाइन बनाने के लिए 38 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

खास बात यह है कि नदी के किनारे बसी बस्तियों को जोड़ने वाली यह लाइन मोथरोवाला में बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगी। यानी बस्तियों की गंदगी से रिस्पना को मुक्ति मिल जाएगी। शनिवार को नगर निगम में मेयर विनोद चमोली की अध्यक्षता में लोनिवि और सिंचाई विभाग के अफसरों की बैठक हुई।

मेयर ने बताया कि लाइन का निर्माण जाखन स्थित बस्ती से मोथरोवाला तक नदी के किनारे किया जाएगा। इससे शहर की दर्जनों बस्तियां जुड़ेंगी। बताया कि आयोग से जल्द ही बजट रिलीज हो जाएगा, जिसके बाद काम शुरू होगा। मेयर ने बताया कि लाइन के बाद नदी किनारे ग्रीन जोन विकसित कर पौधरोपण भी किया जाएगा।

चौराहों पर चर्चा
बैठक में चौराहों के चौड़ीकरण पर भी विमर्श हुआ। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि शहर के 15 में से 11 चौराहों का चौड़ीकरण किया जा चुका है। बल्लूपुर चौक में दुकानों की वजह से काम अटका हुआ है। दुकानें शिफ्ट करने की कार्ययोजना बन रही है। बताया गया कि कौलागढ़ चौक के चौड़ीकरण का का रास्ता साफ हो गया है, जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

फड़ लगाई तो कटेगा 5000 जुर्माना
सड़कों और फुटपाथों पर सब्जी, फल की ठेली-फड़ लगाने वालों से अब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग संग संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर ली है। रविवार (आज) से ही अभियान शुरू हो जाएगा। शहर में कई जगह फुटपाथों पर ठेली और फड़ वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है।

हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश और स्थिति पर नजर के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति की थी। इसके बाद निगम ने अभियान तो चलाया, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।

शनिवार को मेयर विनोद चमोली की अध्यक्षता में लोनिवि और निगम अफसरों की बैठक हुई। बैठक फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने पर फोकस रही। मेयर विनोद चमोली ने बताया लोनिवि के पास अधिकार है कि वह पांच हजार रुपए तक जुर्माना वसूल सकता है।
विज्ञापन


पार्क में कब्जा
बैठक में शास्त्रीनगर में बनने वाले ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का मसला भी उठा। जल निगम अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पार्क की जमीन पर कब्जा होने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। मेयर ने भूमि अनुभाग के कर अधीक्षक राजेश नैथानी को निर्देश दिए कि पार्क की जमीन में कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें