फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे रिमांड पर लिए गए इस कुख्यात ने उगले कई जुर्म, सकते में आई पुलिस

Sun, 24 Dec 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
30 घंटे की रिमांड पर लिए गए इस कुख्यात ने अपने कई जुर्म उगले, लेकिन कुछ खुलासे ऐसे किए जिससे पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन


कुख्यात की निशानदेही पर बागपत जेल से इंटक नेता को धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद करने का  दावा करते हुए पुलिस ने शनिवार को राठी से लंबी पूछताछ की। वर्ष 2001 से अब तक हरिद्वार जिले में चल रहे इसके साम्राज्य की जानकारी जुटाई। इस दौरान राठी ने कई अपराध स्वीकार किए जबकि कई को खारिज किया। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि राठी ने कौन-कौन से अपराध स्वीकार किए। उसके बाद इसे रामनगर (रुड़की) वापस जेल भेज दिया।

शहर के चिकित्सक डॉ एनडी अरोड़ा और श्रमिक नेता दिनेश सुंदरियाल को मिले धमकी भरे फोन के मामले में कुख्यात राठी नामजद है। दोनों मामलों की जांच चल रही है। इसके लिए रिमांड पर लिए राठी से शुक्रवार को पूछताछ की। बागपत जेल ले जाकर राठी की निशानदेही पर दिनेश सुंदरियाल को धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन


शनिवार को दोबारा राठी से कई दौर की पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने जेलर हत्याकांड से लेकर ज्वालापुर के प्रापर्टी डीलर अरविंद चौहान के निवास पर करीब सात साल पहले की फायरिंग समेत कई मामलों को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस की ओर से कई सवाल किए।
विज्ञापन

कई अपराधों पर हामी भरी कई से ‌क‌िया इनकार

जेल
राठी ने कई अपराधों पर हामी भरी। जबकि कई नकारे। राठी ने बताया कि कुछ लोग उसके नाम का प्रयोग कर झूठे फोन कर रहे हैं। ऐसे कई मामले उसके संज्ञान में भी आए हैं। इस दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने उससे उसके गिरोह के बारे में पूछताछ की। उसके बाद राठी को वापस जेल भेज दिया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पूछताछ में सामने आई बातों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।  

गुर्गों की सूची देख साधी चुप्पी
सूत्रों की मानें तो पुलिस अधिकारियों ने राठी को जब उसके गिरोह के लिए काम करने वाले गुर्गों की सूची दिखाई तो उसने सूची पढ़ने के बाद चुप्पी साधली लेकिन, बार-बार अपराध जगत से अलविदा कहने की बात इस दौरान कहता रहा। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया राठी के गिरोह से जुड़े गुर्गों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें