चिकित्सक एनडी अरोड़ा को धमकी देकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार की गई बदमाश सुनील राठी की मां राजबाला का सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है।
पुलिस शनिवार की सुबह नौ बजे से राजबाला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलिस रंगदारी मांगने के मामले में राजबाल से पूछताछ के बाद कुछ और अहम राज सामने आ सकते है।
पिछले सप्ताह सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की टीम ने यूपी के टीकरी स्थित आवास पर छापा मारकर सुनील राठी की मां राजबाला को गिरफ्तार किया था। राठी और राजबाला के खिलाफ एसडी अरोड़ा ने रंगदारी मांगने के लिए फोन पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।