फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी संचालक शर्मा दंपति पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। किट्टी संचालक भावना शर्मा और उसके पति अजय शर्मा के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम वारंट भी जेल में दाखिल करा दिया गया। दंपति कई माह से सुद्धोवाला जेल में हैं।
विज्ञापन

बता दें, शहर के आेंकार रोड निवासी भावना शर्मा और उसका पति अजय शर्मा किट्टी संचालित करते थे। करीब ढाई माह पहले किट्टी की रकम का भुगतान न करने पर महिलाओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दंपति को जेल भेज दिया था। भावना आदि के खिलाफ अब तक शहर के कई थानाें में किट्टी की रकम हड़पने के आरोप में चार के करीब मुकदमे दर्ज हो चुके है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक प्रशासन की अनुमति के बाद शहर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान ने दंपति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि यह लोग गिरोह के रूप में प्रलोभन देकर महिलाओं से अवैध रूप से धन अर्जित करते हैं। गैंगस्टर का वारंट जेल में तामिल करा दिया गया है। उधर पीड़ित महिलाओं ने सीओ सिटी शेखर सुयाल से मिलकर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें