फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: जेल में बंद मुख्य आरोपी घोंचू पर लगी गैंगस्टर

Sun, 29 Sep 2019 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में पकड़े गए पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शराब कांड से पहले ही शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन अब घोंचू पर शिकंजा कसा जा सका है।

विज्ञापन


बता दें, बिंदाल बस्ती में शराब की तस्करी को लेकर अजय सोनकर उर्फ घोंचू का नाम सुर्खियों में है। कुछ समय पहले घोंचू भाजपा से जुड़ गया था। कई जनप्रतिनिधियों की नजदीकी के चलते अजय सोनकर के खिलाफ पुलिस की नजरें बदल गई थीं। इसी बीच पथरियापीर में सात लोगाें की मौत के बाद शराब तस्करी में गौरव, महेश उर्फ मच्छर और योगेंद्र उर्फ राजा नेगी के साथ अजय सोनकर उर्फ घोंचू का नाम भी उछला।

फजीहत से बचने को भाजपा ने घाेंचू को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही घोंचू की गिरफ्तारी हो गई। घोंचू फिलहाल जेल में है। शहर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान ने घोंचू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घोंचू के खिलाफ गुंडा अधिनियम का मामला भी प्रशासन की कोर्ट में विचाराधीन है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें