राजस्थान पुलिस ने भी पिछले दिनों सौरभ वत्स व पीसी उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस लंबे समय से दावा कर रही थी कि सौरभ वत्स हाथ नहीं आ रहा है। पिछले साल ही उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
इसी बीच राजस्थान पुलिस ने सौरभ वत्स को गिरफ्तार कर लिया। इसके ठीक दो दिन बाद ही पीसी उपाध्याय को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी।
इसके बाद सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा, पीसी उपाध्याय, नंदिनी वत्स और शाहरुख खान के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें वत्स के खिलाफ छह मुकदमे, पीसी उपाध्याय के खिलाफ पांच और बाकी दो आरोपियों पर चार-चार मुकदमे धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हैं।