चार दरिंदों ने एक नाबालिग युवती को धोखे से खेत में बुलाकर उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी। नाबालिग लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उन्होंने जो किया वह सकते में डाल देगा।
कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को झांसा देकर सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीख्ेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से दो मुख्य आरोपी दुराचारी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है जो गांव से फरार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
घटनाक्रम के मुताबिक मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को गत 19 सितंबर को गांव की ही एक युवती शीबा पुत्री शमीम यह कहकर साथ ले गई कि खेत में चलना है। आरोप है कि जैसे ही नाबालिग जैसे ही खेत में पहुंची तो वहां पहले से मौजूद गालिब पुत्र तसव्वर, बुल्ला पुत्र इरफान और अबरार पुत्र अकील ने नाबालिग को दबोच लिया।