फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की रिपोर्ट न लिखने पर महिला ने थाने के अंदर फाड़े कपड़े

Mon, 17 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • अपने सिर पर मारी ईंट, कोतवाली में जमकर किया हंगामा
  • महिला के तेवर देख पुलिस ने दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन
d
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेप केस दर्ज न किए जाने पर एक महिला ने थाने में कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं काफी देर तक जब मामला दर्ज नहीं किया गया तो महिला अपने सिर पर ईट मारने लगी।
विज्ञापन


दिल्ली की एनजीओ कार्यकत्री ने रविवार को पहले सप्तऋषि चौकी और फिर देर शाम नगर कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा। उसने कोतवाली कैंपस में रखी ईंट उठाकर अपने सिर पर दे मारी और कपड़े फाड़ने लगी। 

ये सब होता देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। जैसे-तैसे महिला को समझाकर शांत किया। बाद में महिला की शिकायत पर तीन-चार संतों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने लगाया आश्रम में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

rape
रविवार दोपहर सप्तऋषि चौकी पर पहुंची दिल्ली के मयूर विहार की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि सप्तऋषि क्षेत्र के एक आश्रम में उसके साथ सामूहिक रेप किया गया। हरकत में आई पुलिस ने आश्रम के साधु संतों को हिरासत में ले लिया था। 

इधर, पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला की तहरीर लेकर उसे जांच की बात कह कर वापस भेज दिया था। शाम को करीब सात बजे वह अपनी परिचित एक महिला और दो युवकों के साथ कोतवाली पहुंची और वहां हंगामा खड़ा कर डाला। उसने कैंपस में रखी ईंट अपने सिर पर दे मारी। फिर अपने कपड़े ही फाड़ने लग गई। 

महिला के तेवर देख पुलिसकर्मियों के उड़े होश
महिला के तेवर देख पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। महिलाएं कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया से भी उलझ पड़ी। बाद में  एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा ने स्थिति संभाली।

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन- चार संतों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है।  महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पूछताछ के लिए एक दृष्टिहीन संत को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें