बता दें कि तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं। इसके लिए वे हाल ही में राज्य सभा सदस्य और अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी से भी मिले थे। पुरोहितों का दावा है कि स्वामी ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए याचिका दाखिल करने पर हामी भरी है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार ने श्राइन बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश में देवस्थानम अधिनियम लागू किया था। चारो धामों के तीर्थ पुरोहितों का संयुक्त मंच देवभूमि तीर्थ पुरोहित महापंचायत उस समय से ही विरोध में है।