मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालय अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी बस हादसे के मृतकों के परिजनों से वार्ता की। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका मीना बेन का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति पर मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। जबकि मृतक राजेश भाई मेर, मीना कमलेश्वर उपाध्याय, गीगा भाई गाया, जोशी अनिरुद्ध भाई हसमुख, दक्षा जी मेहता, करण भदरी का शव भेजा जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
इंडिगो की फ्लाइट से गुजरात भेजे गए छह मृतकों के शव
गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप बस हादसे में मारे गए गुजरात के सात श्रद्धालुओं के शवों को उत्तरकाशी से सड़क मार्ग से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया। छह शवों को इंडिगो की तीन अलग-अलग फ्लाइटों से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गुजरात भेजा गया। जबकि एक शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की इच्छानुसार मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे सात शव एंबुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट की कार्गो सेवा में छह शवों को गुजरात भेजा गया। दोपहर साढ़े तीन बजे इंडिगो की फ्लाइट से दो शव, साढ़े बजे की इंडिगो फ्लाइट से दो शव और साढ़े सात बजे इंडिगो की फ्लाइट से भी दो छह शव कॉफिन में रखकर गुजरात भेजे गए।
एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका मीना बेन का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति पर मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। मृतक राजेश भाई मेर, मीना कमलेश्वर उपाध्याय, गीगा भाई गाया, जोशी अनिरुद्ध भाई हसमुख, दक्षा जी मेहता, करण भदरी के शवों को इंडिगो की फ्लाइट से गुजरात भिजवा दिया है। प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालय अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।