हरिद्वार से बीएसएफ का राफ्टिंग दल रवाना
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में चंडीपुल के पास नमामि गंगे घाट पर आठवां गंगा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बीएसएफ की महिला जवान जो देव प्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली हैं, उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए बीएएसएफ की यह देश में पहली अनूठी पहल है जो महिलाओं के दल को राफ्टिंग के लिए रवाना किया गया। दल की लीडर प्रिया मीणा ने बताया कि उनकी टीम को करीब तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग दी गई है। देशभर के कुल 56 शहरों में जो गंगा के किनारे स्थित हैं वहां पर यह टीम विश्राम करेगी और आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए टीम आम जनमानस को प्रेरित करेगी। वहीं महिला बीएसएफ की जवान नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करेंगी।
Ganga Utsav: हरिद्वार में निर्मल और अविरल होकर बहती रहे गंगा, उत्सव में सभी ने संकल्पित भाव से किया आह्वान
सीएम ने ऑनलाइन कार्यक्रम को किया संबोधित
अल्मोड़ा में हुए हादसे के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम स्थागित हो गया। वह देहरादून से सीधे अल्मोड़ा हादसे में किशार घायलों को देखने पहुंच गए। उन्होंने अपने संबोधन में केवल हादसे पर दुख जताया और आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ ही अपने संबोधन को समाप्त कर दिया। हालांकि सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तमाम तैयारियां की गईं थीं।