भारतीय सेना के तीनों अंगों के वीर सपूत गंगा आह्वान यात्रा के तहत गंगा की लहरों में लंबे सफर पर निकल गए हैं।
12 सदस्यीय दल तैरते हुए 35 दिनों में देवप्रयाग से गंगा सागर तक 2800 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। गुरुवार को देवप्रयाग स्थित रामकुंड से स्वच्छ भारत अभियान के तहत वायु सेना, थल सेना और नौ सेना की टुकड़ी अभियान पर रवाना हुई।
इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र नारायण ने पूजा की। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि दल नदी में तैरते हुए जाएगा।
विंग कमांडर परमवीर, सार्जेंट नर हरि और सार्जेंट श्रीहरि बारी-बारी से नदी में तैरेंगे। साथ में मदद के लिए राफ्ट रहेगी।