फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजट दें तो नमामि गंगे में सबसे आगे खड़ा रहूंगा'

Fri, 03 Jul 2015 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता महाअभियान की राष्ट्रीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे नमामि गंगे में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें बजट मिले। उन्होंने जल्द होने जा रहे अर्द्धकुंभ के लिए अब तक केंद्र से एक भी रुपया नहीं मिलने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम स्वच्छता की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्वच्छ भारत के तहत मिलने वाला बजट केंद्र ने आधा कर दिया है। अर्द्धकुंभ के लिए अब तक एक भी रुपया केंद्र सरकार ने नहीं दिया है।

उन्होंने उमा भारती सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों से आह्वान किया कि वे उन्हें बजट देने में कंजूसी न करें तो वह मिशन क्लीन गंगा में सबसे आगे खड़े होंगे। बताया कि हर साल बरसात में गंगा में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि बड़ी तादाद में चीड़ के जंगलों में आग की राख पानी में बहकर आती है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय वन मंत्रालय से अनुमति मिलने पर चीड़ के करीब 125 हेक्टेयर जंगलों को काटकर उनकी जगह चौड़ी पत्ती वाले पौधे लगाने की बात कही।
विज्ञापन

उमा बोलीं, दिलवाएंगे पूरा बजट

साथ ही बताया कि प्रदेश के जंगलों और आबादी को जंगली सुअर और रेत से भारी नुकसान हो रहा है। सीएम ने कहा कि गंगा को अविरल रखना है तो हमें उससे जुड़े छोटे-छोटे झरनों का भी ख्याल करना होगा।

वहीं, चीड़ के जंगल काटने के मामले पर वन एवं वन्य जीव विशेषज्ञों ने साफ किया कि ये पेड़ यहां के वातावरण के चलते हैं। लिहाजा जंगल काटकर उनकी जगह नए पौधे पनपना बेहद मुश्किल काम साबित होगा।

उमा ने दिया आश्वासन
बैठक में सीएम हरीश रावत ने जब बजट न मिलने की बात केंद्रीय, केंद्रीय राज्य मंत्रियों के सामने उठाई तो केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी उन्हें पूरा आश्वासन दिया। कहा कि अर्द्धकुंभ सहित नमामि गंगे अभियान के लिए केंद्र से पूरा बजट दिलाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें