फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दोस्त संग टहल रही थी युवती, तभी चार युवक पहुंचे और फिर...

Sat, 04 Mar 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा कस्बे की एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना कोतवाली में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रात को केदारघाट की तरफ टहल रही थी। तभी चार युवक वहां आ धमके और उन्होंने उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर दुराचार किया।
विज्ञापन
Trending Videos

चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की

gangrape
युवती और उसके दोस्त दोनों ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी विनोद थपलियाल के अनुसार 20 वर्षीय युवती जिले के एक संस्थान से फार्मेसी कर रही है और उसका घर जोशीयाड़ा में है।

जबकि शुक्रवार रात वह अपनी किसी दोस्त के घर (लड़की) उत्तरकाशी आई थी। यहां रात को वह अपने दोस्त के साथ केदारघाट की तरफ घूम रही थी।

तभी चार युवक वहां आ गए और उन्होंने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार किया।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जायेगी

police
थाना प्रभारी पीड़िता की तहरीर पर जोशियाड़ा निवासी विजय शंकर कोटि, आशीष बिजल्वाण, मनीष अवस्थी तथा अजय भट्ट के खिलाफ पुलिस ने सामुहिक दुराचार व मारपीट की धारा 376, 323, 504, 34, 342 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जायेगी।

पीड़िता का दोस्त करता है नामी संस्थान में नौकरी
थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पीड़िता का दोस्त तनिष्क जिले के एक नामी संस्थान में डेली वेज पर नौकरी करता है। पीड़िता की उसके साथ करीब तीन साल से दोस्ती है। जबकि पीड़िता भी जिले के एक नामी संस्थान से फार्मेसी कर रही है। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं। हालांकि शुक्रवार रात को जिन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनसे वे परिचित नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें