फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2018: पूजन में जरूर शामिल करें ये चीजें, वरना अधूरी रह जाएगी गजानन की आराधना

Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ganesh chaturthi - फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप ये चीजें पूजा में शामिल नहीं करेंगे तो गजानन की पूजा अधूरी रह जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
चौक सराफा के गहनों से लदे गणपति - फोटो : amar ujala
आचार्य संतोष खंडूडी के अनुसार 122 वर्षों बाद गणेश चतुर्थी पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है। इस बार चतुर्थी तिथि बुधवार 12 सितंबर को शाम 04:08 बजे से शुरू होगी। जोकि 13 सितंबर बृहस्पतिवार दोपहर 02:51 मिनट तक रहेगी। चतुर्थी के बृहस्पतिवार को पड़ने से ये महासंयोग बन रहा है। गणेश चतुर्थी पर पूजन के लिए सुबह 11:10 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक शुभ मुहूर्त है। वहीं इस बार गणेश पूजा में राहू दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 8
ganesh - फोटो : ganesh
पंडित विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि गजानन के पूजन के वक्त कुछ चीजों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। ये चीजें भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं। इनका भोग न लगाने पर पूजा पूरी होना असंभव है।
 

4 of 8
modak
मोदक भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए जब भी भगवान गणेश की पूजा करें उनको मोदक का भोग जरूर लगाएं। उनको सभी फूलों में गेंदे सबसे ज्यादा प्रिय हैं। भगवान गणेश को गेंदे के फूल से बनी माला या गेंदे के फूल अर्पित करें।
 
विज्ञापन

5 of 8
banana
भगवान गणेश को दूब घास भी प्रिय है। पूजा के वक्त दूब घास जरूर अर्पित करें। भगवान गणेश को फलों में केला सबसे प्रिय है। पूजा करते वक्त हमेशा केले का जोड़ा चढ़ाएं। भगवान गणेश की पूजा में शंख बजाने का खास महत्व है। अत: जब भी पूजन करें, शंख जरूर बजाएं।
 
विज्ञापन

6 of 8
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम दौर में - फोटो : अमर उजाला
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए द्रोणनगरी में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में 13 सितंबर को गणेशोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ होगा। कई स्थानों और मंदिरों में उत्सव के लिए पांडाल सजने लगे हैं। साथ ही समुदायिक स्थलों पर भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
sai bhajan at panchkula - फोटो : अमर उजाला
भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारे और शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों से चल रही है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश कहीं दो, कहीं पांच तो कहीं दस दिनों के लिए विराजेंगे। इस दौरान पॉलिथीन उन्मूलन से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही इस बार इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा ही स्थापित की जाएंगी। इससे पर्यावरण में प्रदूषण न फैल सके। गणेश चतुर्थी के लिए कलाकारों ने भगवान गणेश की प्रतिमा मिट्टी और बांस का प्रयोग कर बनाईं हैं। शहरवासी पूजन के बाद मिट्टी के गणेशजी को घर में कुंड बनाकर विसर्जन करेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
गणेश
सर्र्राफ मंडल देहरादून और गणेश उत्सव समिति धामावाला की ओर से 12वें गणेशोत्सव के लिए गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा मुंबई से लाई गई है। सर्राफ ा मंडल के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि 13 को प्रतिमा स्थापना नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे करेंगे। साथ ही वह पूजा अर्चना और आरती में सम्मिलित रहेंगे। 16 सितंबर को सर्राफ मंडल की ओर से धामावाला स्थित गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। समिति की ओर से 23 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें