फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gallantry Awards: उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर रविंद्र रावत और सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित

Sat, 06 Jul 2024 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मेजर रावत ने 30 अगस्त 2022 को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले के एक गांव में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
उत्तराखंड के तीन जवानों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मेजर रविंद्र सिंह रावत के अद्वितीय साहस और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए भारत सरकार की ओर से शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। मेजर रावत ने भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (राजपूत) में तैनात रहते हुए बहादुरी तथा प्रेरक नेतृत्व का प्रदर्शन कर 11 सफल ऑपरेशन में भाग लिया और 28 आतंकवादियों के खात्मे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र, ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


मूल रूप से चमोली जिले के गौचर (अंगोत) निवासी मेजर रावत ने 30 अगस्त 2022 को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले के एक गांव में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान मेजर रावत गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे, लेकिन अद्वितीय साहस और अनुकरणीय नेतृत्व के दम पर उन्होंने आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। मेजर रावत का परिवार सैनिक पृष्ठभूमि का है। उनके पिता बादर सिंह रावत कोर ऑफ सिग्नल्स से सेवानिवृत्त हैं। जबकि, दादा दिवंगत बालम सिंह रावत सेना से सेवानिवृत्त थे। बड़ी बहन शशि रावत भी इस वक्त आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand bjp: प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की सूची जारी, दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा को फिर मिली जिम्मेदारी

सीएम धामी ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें