फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण विधानसभा सत्र 7 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

Fri, 03 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gairsain - फोटो : amarujala dehrdun file photo
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सात दिसंबर को सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र आहूत कर दिया है।
विज्ञापन


सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा। चतुर्थ विधानसभा का यह तीसरा सत्र है। पिछली कैबिनेट बैठक में विधायी विभाग ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में कराने का प्रस्ताव रखा था।

कैबिनेट ने सात दिसंबर से सत्र आहूत करने को मंजूरी दी। मंगलवार को सत्र आहूत करने के संबंध में शासन से विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजा था। बृहस्पतिवार को सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, सात दिसंबर को सुबह 11 बजे से सत्र आरंभ होगा। पहले दिन सदन पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे। इसके बाद औपचारिक कार्य होंगे। आठ दिसंबर को विधायी व असरकारी कार्य होंगे और नौ व 10 दिसंबर को अवकाश रहेगा। इसके बाद 11, 12 व 13 दिसंबर को विधायी कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें