फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू ने लोन लेकर गुनाह नहीं किया: यशपाल आर्य

Fri, 03 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
अपने बेटे-बहू के लोन पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बृहस्पतिवार को पहली बार पक्ष रखा। उन्होंने दो टूक कहा-बेटे बहू ने लोन लेकर गुनाह नहीं किया।
विज्ञापन


गुनाह लोन लेकर उसकी अदायगी न करना है। उन्होंने कहा कि यह सियासत का बदलता स्वरूप है, जहां पर राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह सतही बातें की जाती हैं। उन्होंने कहा-दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकारें भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस लेकर आगे बढ़ रही है।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विधायक बेटे संजीव आर्य और उनकी पत्नी के लोन के मामले में कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर है। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि संजीव और उनकी पत्नी ने नियम विरुद्ध 50-50 लाख रुपये का लोन लिया है। विधायक संजीव आर्य ने पलटवार किया था कि उन्होंने नियमों के अनुसार लोन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता मिलन कार्यक्रम में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से भी बृहस्पतिवार को यह सवाल किया गया। उनका जवाब था कि इसमें कोई गलत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोन लेने के लिए बाकायदा भूमि बंधक रखी गई है। इसके अलावा तमाम अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें