फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर होगा गैरसैंण विधानसभा भवन

Sat, 01 Oct 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat in uttarakhand assembly - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
गैरसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा का नाम उत्तराखंड के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर होगा। यह फैसला शुक्रवार को आनन-फानन में बुलाई गई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक शुरू करने के पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भारतीय सेना को सेल्यूट किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार को भी इस साहसिक फैसले पर बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि आतंकवाद के खिलाफ इस तरह के कदम आगे भी उठाए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों को बताया कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा भारतीय सेना ने आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार किया है। जब भी देश को पराक्रम व शौर्य की जरूरत हुई है, भारतीय सेना ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए पूरा उत्तराखण्ड भारतीय सेना को सेल्यूट करता है।
विज्ञापन


बीजापुर हाउस में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट के सहयोगियों ने खड़े होकर भारतीय सेना को सेल्यूट किया। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि चीड़बाग में प्रस्तावित वॉर मेमोरियल के लिए राज्य सरकार अपने स्तर से 2 करोड़ और पिथौरागढ़ में बन रहे वॉर मैमोरियल के लिए राज्य सरकार एक करोड़ रुपए प्रदान करेगी।

सेवारत सैन्य व अर्धसैन्य बलों के राज्य के जवानों व अधिकारियों के परिवारीजनों की समस्याओं का अध्ययन करने व उन्हें हल करने के लिए ले.जनरल (सेनि) टीपीएस रावत की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कार्यबल बनाया जाएगा। कैबिनेट ने यह निर्णय भी लिया कि गैरसैंण के विधानसभा भवन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर होगा।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अपने साहस से नई ऊंचाईयां देने वाले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव मासौ (थैलीसैण ब्लॉक) के इंटर कॉलेज का नाम भी गढ़वाली के नाम पर ही होगा। इंटर कॉलेज परिसर में उनकी एक आदमकद मूर्ति भी स्थापित की जाएगी और एक कक्ष में उनके जीवन पर आधारित संग्रहालय भी बनाया जाएगा। बैठक में संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें