फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Uttarakhand: नरेंद्रनगर पहुंचे 64 विदेशी मेहमान, कल होगी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक

Wed, 24 May 2023 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)

सार

G20 Summit 2023 Uttarakhand:  एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में शिरकत करने के लिए बुधवार को कई देशों के करीब 64 डेलीगेट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
नरेंद्र नगर में जी-20 बैठक की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 समिट में शामिल होने के लिए सभी 64 डेलीगेट्स नरेंद्रनगर पहुंच गए हैं। यहां होटल में पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का अक्षत, तिलक व गुलाब के फूल देकर भव्य स्वागत किया गया। जी-20 के सभी सदस्यों के होटल पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू होगी।

विज्ञापन


पारंपरिक अंदाज में स्वागत किए जाने पर डेलीगेट्स काफी खुश दिखे। इस बीच हल्की बूंदा-बांदी होने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। मेहमानों ने होटल से नरेंद्रनगर, तपोवन, मुनिकीरेती, ऋषिकेश का शानदार नजारा देखकर पहाड़ की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया।

G20 Summit:  विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य से किया गया स्वागत, तुलसी की माला पहनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को सभी प्रतिनिधि गंगा आरती में शामिल होने के लिए परमार्थ निकेतन गए। बृहस्पतिवार को वेस्टिन होटल में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक होगी जिसमें करप्शन फ्री वर्ल्ड पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को वेस्टिन होटल में मेहमानों के स्वागत में गाला डिनर रखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। बताया गया कि गाला डिनर में विशेष रूप से पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

इन देशों के डेलीगेट्स पहुंचे

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि समिट के लिए रूस, फ्रांस, जापान, जर्मनी, कनाडा, इटली, इंग्लैंड, यूरोपियन यूनियन, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रिका, ब्राजील और मैक्सिको के डेलीगेट्स यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें