90 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
बैठक में जी-20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और यूएनओडीसी, ओईसीडी, एगमॉन्ट ग्रुप , इंटरपोल और आईएमएफ समेत 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 90 प्रतिनिधियों भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त सचिव राहुल सिंह ने की। जबकि सह-अध्यक्षता इटली के टास्क फोर्स के प्रमुख, जी 20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के सह-अध्यक्ष जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी और इटली के ही पूर्णाधिकारी मंत्री विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री फैब्रिज़ियो मारसेली ने की।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, 40 लाख पार करने वाला है आंकड़ा
कोलकाता में होगी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक
एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग की तीसरी बैठक आगामी 9 से 11 अगस्त 2023 को कोलकाता में होगी आयोजित होगी। पहली बैठक गुरुग्राम और दूसरी बैठक उत्तराखंड में संपन्न हुई है।