नगर निगम सभागार में व्रेर्वली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्वस अवसर पर डांस करते बच्चे।
विवर्ली पब्लिक स्कूल ने बुधवार को नगर निगम टाउन हॉल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने फ्योंलडिया त्वे देखीकी आंदी यू मन मां..., कोका कोला तू... जैसे गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे मौजूद लोगों ने जमकर सराहा। इस दौरान स्कूल का स्टॉफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।