फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजों के आधार पत्नी होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इंकार करने से नाराज एकतरफा इश्क में फंसे युवक ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट में युवती को पत्नी साबित करने का दावा ठोक दिया। जांच के बाद पटेलनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि सोशल साइट पर फोटो डालकर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने कई बार बुलाकर उसे फटकार भी लगाई, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश ठाकुर से उसकी पहचान साल 2016 में हुई थी। दोनों के बीच सोशल साइट पर चैटिंग होने लगी। कुछ समय बाद दिनेश का व्यवहार ठीक नहीं लगा तो उससे दूरियां बना ली, लेकिन आरोपी पीछा कर शादी करने का दबाव बनाता रहा। इसी बीच सितंबर 2017 में युवती ने एक कालेज में एडमिशन ले लिया। इसके बाद वह कॉलेज आकर परेशान करने लगा।
जनवरी 2018 में आरोपी ने ब्लैकमेल करने के लिए उसके फोटोग्राफ फेसबुक और व्हाट्स पर डाल दिए। शिकायत करने पर पुलिस के समाने अपनी गलती मानते हुए आगे से ऐसा न करने का भरोसा दिया। कुछ माह शांत रहने के बाद नौ मार्च 2019 को उसने युवती को पत्नी दर्शाते हुए वकील के माध्यम से नोटिस दिया। हाल में ही दिनेश ने पारिवारिक न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत वाद दायर किया है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि दिनेश ने शादी के कूटरचित दस्तावेज लगाकर 19 अप्रैल 2017 में एक मंदिर में शादी दर्शाई है। उसने दिनेश से न तो विवाह किया और न ही उसके साथ कभी कहीं रही। वह कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पत्नी साबित करने पर तुला है। पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें