फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: नन्दा गौरा योजना के तहत धनराशि जारी, मुख्यमंत्री धामी ने डीबीटी के माध्यम से किया वितरण

Fri, 28 Mar 2025 01:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नन्दा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से वितरण किया।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की। 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25  में लाभान्वित एक अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया गया। इस योजना के माध्यम से विगत पांच वर्ष में दो लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल नौ अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।

विज्ञापन


नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25  के लाभार्थियों में जन्म पर आठ हजार 616 बालिकाओं को नौ करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31 हजार 888 बालिकाओं को एक अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी...अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी की गई खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।  नंदा गौरा योजना से बड़ी संख्या में राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। उत्तराखण्ड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना,  मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें